चांदी में 300 रुपए की नरमी, सोना स्थिर
जयपुर - वैश्विक नरमी के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली से स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी और टूट गई, जबकि सोने के भाव स्थिर बने हुए थे। औद्योगिक इकाइयों की कमजोर लिवाली के चलते चांदी ((999)) एवं चांदी रिफाइन में 300-300 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर चांदी कलदार, सोना स्टैंडर्ड एवं जेवराती सोने में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया। भाव :- चांदी ((999)) 44,700, चांदी रिफाइन 44,200 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 29,800 रुपए, सोना जेवराती 28,100 रुपए, वापसी 27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम।