पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भास्कर विमन क्लब डांसिंग स्टार’ की खोज आज

‘भास्कर विमन क्लब डांसिंग स्टार’ की खोज आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
भास्कर विमन क्लब मेंबर्स की प्रतिभा को एक मंच देने के उद्देश्य से ‘भास्कर विमन डांसिंग स्टार की खोज’ डांस टैलेंट हंट आयोजित किया गया। इसका सैकंड राउंड यानी सेमीफाइनल 23 जनवरी को होगा। कार्यक्रम का आयोजन भास्कर कार्यालय में किया जा रहा है। गौरतलब है कि फस्र्ट राउंड यानी ऑडिशन राउंड में सलेक्ट हुई प्रतिभागी सैकंड राउंड में भाग ले सकेंगी। प्रतिभागी ड्रेस और गाने की थीम का पूरा ध्यान रखें। कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे होगी। पहले बॉलीवुड स्टाइल की प्रतिभागी परफॉर्म करेंगी। इसके बाद फोक और क्लासिकल स्टाइल की प्रस्तुति होगी। सभी प्रतिभागी घर से तैयार होकर आएं। गाने की सीडी और उसका बैकअप भी तैयार कर लाएं। गाने का समय 3 से 5 मिनट होगा। दैनिक भास्कर और बस्कर डांस इंस्टीट्यूट की ओर से होने वाले इस टैलेंट हंट के सेमीफाइनल राउंड में प्रतिभागियों की कॉस्ट्यूम के भी माक्र्स दिए जाएंगे। इसमें बेस्ड ऑन स्टाइल विद कॉस्ट्यूम परखा जाएगा।