पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उचित आहार व कुपोषण पर हुई चर्चा

उचित आहार व कुपोषण पर हुई चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
दी आईआईएस यूनिवर्सिटी एवं नेशनल हेल्थ मिशन, मेडिकल हेल्थ व फैमिली वेलफेयर विभाग राजस्थान सरकार और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें फूड बेस्ड स्ट्रेटेजीस एवं इनिशिएटिव टू कॉम्बेट माइक्रो न्यूट्रिएंट डेफिसिएंसी विषय रखा गया। सम्मेलन में उचित आहार व कुपोषण से जूझ रहे देश को उबारने के तहत किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया।
लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय की रिटायर्ड एसोसिएट प्रो.डॉ.सुषमा शर्मा ने माइक्रो न्यूट्रिएंट डेफिसिएंसी को दवाइयों के जरिए पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर इम्यूनाइजेशन डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर राजस्थान सरकार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.आर.पी. जैन, एनआईडीडीसीपी के डॉ. आदित्य, आईसीडीएस से सोमेश्वर ने भी विचार व्यक्त किए।