- Hindi News
- मेयर के घर के सामने बनी दुकान डेढ़ साल बाद सील
मेयर के घर के सामने बनी दुकान डेढ़ साल बाद सील
भास्कर न्यूज - जयपुर
बाबा हरिश्चंद्र मार्ग पर मेयर के घर के सामने डेढ़ साल पहले बनी दुकान को नगर निगम ने बुधवार को सील कर दिया। हवामहल जोन ((पश्चिम)) आयुक्त मदन कुमार ने बताया कि दुकान मालिक ने छत की मरम्मत करने के लिए अनुमति नहीं ली और दुकान के ऊपर रहने वाले व्यक्ति से भी सहमति नहीं ली। निगम मुख्यालय से फाइल पर आपत्ति जताने के बाद दिए गए नोटिसों का जवाब नहीं दिया। विरोध की संभावना के चलते आयुक्त के नेतृत्व में निगम के दस्ते ने सुबह 7 बजे दुकान पर 180 दिन तक सील करने का नोटिस चस्पां कर दिया। दूसरी तरफ दुकान मालिक का कहना है कि कार्रवाई मेयर के दबाव में की गई है।
मुख्यालय से फाइल पर आपत्ति जताने के बाद दिए गए नोटिसों का जवाब नहीं दिया। विरोध की संभावना के चलते आयुक्त के नेतृत्व में निगम के दस्ते ने सुबह 7 बजे दुकान पर 180 दिन तक सील करने का नोटिस चस्पां कर दिया। दूसरी तरफ दुकान मालिक का कहना है कि कार्रवाई मेयर के दबाव में की गई है।