- Hindi News
- जयपुर में बढ़ रही है पोर्टेबल मोबाइल बैटरीज की उपयोगिता
जयपुर में बढ़ रही है पोर्टेबल मोबाइल बैटरीज की उपयोगिता
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जहां एक तरफ मोबाइल फोन और टैबलेट्स की पोर्टेबिलिटी कस्टमर्स के उपयोग के लिए बेहतर और सुविधाजनक साबित होती हैं, वहीं दूसरी तरफ इन मोबाइल्स की लो बैटरी या अन्य समस्याएं इन मोबाइल्स की उपयोगिता को शून्य कर देती हैं। कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि ऐन उसी वक्त जब आपको अपने मोबाइल से कोई अर्जेंट कॉल या मैसेज भेजने की जरूरत मालूम हुई होगी, तब आपके मोबाइल की बैटरी ने लो बैटरी का इंडिकेशन देकर आपके सारे जरूरी कामों पर पानी फेर दिया होगा। इस समय अगर आपकी सहायता कोई कर सकता है, तो वह हैं, ‘पॉवर बैंक्स’ या पोर्टेबल मोबाइल बैटरीज या चार्जर। तकनीक का यह नमूना न सिर्फ उपयोगी है बल्कि मल्टी फंक्शनल होने के साथ-साथ देखने में भी अट्रैक्टिव है। जयपुर के टेक्नोलॉजी लवर्स और बेशक व्यवधान रहित कार्यशैली को अपनाने वाले कस्टमर्स के लिए मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें सैमसंग, सोनी और नोकिया जैसी ब्रांडेड कम्पनियों के पोर्टेबल चार्जर्स के साथ अन्य कम्पनियों के चार्जर्स भी किफायती दामों में उपलब्ध हैं। सनी इलेक्ट्रॉनिक्स के सेल्स और सर्विस मैनेजर प्रकाश दगलानी का कहना है कि ‘जयपुर में इन पोर्टेबल चार्जर्स की उपयोगिता मोबाइल फोन जितनी ही देखी जा रही है। महीने में लगभग 25 से 30 चार्जर्स की सेल आमतौर पर हो रही है’।
द्दड्डस्रद्दद्गह्लह्य ह्वश्चस्रड्डह्लद्ग
सैमसंग यूनिवर्सल यूएसबी एक्सटेंडेड बैटरी पैक
यह बैटरी पैक उन यूजर्स के लिए परफेक्ट च्वाइस है जो अपने स्मार्ट फोन और टैबलेट्स को किसी भी समय बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल करना चाहते हैं। आपको अपने मोबाइल फोन या टैबलेट को बैटरी पैक से यूएसबी केबल के जरिए कनेक्ट करना है और उसे चार्ज होने के लिए छोड़ देना है।
फीचर्स : 9000 मिली एम्पियर स्टोरेज के साथ उपलब्ध इस बैटरी पैक से आप एक बार में लगभग 3 स्मार्ट फोन और एक टैबलेट चार्ज कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद है एलईडी बैटरी स्टेटस इंडिकेटर।
कीमत : 3,999 रुपए
नोकिया यूनिवर्सल पोर्टेबल यूएसबी चार्जर डीसी 16
एक पेन के कैप की साइज जितना यह पोर्टेबल चार्जर वाकई अपने नाम को प्रूव करता है।
फीचर्स : 2200 मिली एम्पियर स्टोरेज, 3 महीने का स्टैंड बाय टाइम। ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और पिंक कलर के इस पोर्टेबल चार्जर को पिंक सिटी में कापी पसंद किया जा रहा है। कारण इसकी उपयोगिता और ब्यूटी है। इस चार्जर के साथ आपको मिलता है माइक्रो यूएसबी केबल जिससे आप कोई भी नोकिया फोन चार्ज कर सकते हैं।
कीमत : 2119.49 रुपए
सोनी पॉवर बैंक यूएसबी पोर्टेबल चार्जर
यह पोर्टेबल चार्जर अलग-अलग रेंज और कलर में उपलब्ध हैं।
फीचर्स : 2800 मिली एम्पियर, यूएसबी केबल
कीमत : 1225 रुपए।
गौरतलब है कि मार्केट में इन ब्रांड्स के अलावा दूसरी कंपनियों के भी चार्जर उपलब्ध हैं जिनमें चार्जिंग फैसिलिटी के साथ मिनी स्पीकर्स भी उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर ‘रॉपो ए3160’, ‘पोर्टोनिक्स सुपरबॉक्स’ जैसे पोर्टेबल चार्जर।
पोर्टेबल चार्जर्स के फीचर