महिंद्रा बोलेरो पिकअप फ्लैट बेड लॉन्च
जयपुर - महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को यहां बोलेरो पिकअप फ्लैट बेड मॉडल लॉन्च किया। इसकी जयपुर में एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए ((बीएस3 वर्जन)) है। चीफ मार्केटिंग मैनेजर विवेक नायर ने इस मौके पर कहा कि नए लुक वाला बोलेरो पिकअप 1250 किलोग्राम तक का उच्च भार सहन करने की क्षमता वाला आधुनिक एवं स्टाइलिश है।