- Hindi News
- कपिल इंटरनेशनल फ्रीलांस टैलेंट कॉम्पीटीशन में अव्वल
कपिल इंटरनेशनल फ्रीलांस टैलेंट कॉम्पीटीशन में अव्वल
सिटी रिपोर्टर. कभी-कभी ब्लॉग लिखने वाले और मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े जयपुर के कपिल चांडक को नहीं पता था कि उनका पैशन उन्हें यहां तक ले जाएगा। वे इंटरनेशनल फ्रीलांस टैलेंट कॉम्पीटीशन में विनर बने हैं। इस कॉम्पीटीशन में विभिन्न देशों के 310 लेखकों ने हिस्सा लिया। एक महीने तक चले इस कॉम्पीटीशन में कुल आठ राउंड्स में 70 मुकाबले हुए। सभी मुकाबलों की समीक्षा लेखकों, फिल्म निर्देशकों, संगीतकारों ने की। इनकी कहानियां समाज कल्याण, देशप्रेम, बाल श्रम पर आधारित हैं। इंटरनेशनल फ्रीलांस टैलेंट चैंपियनशिप के लिए लिखी गई उनकी कहानियों में ‘सात साल की दुनिया’, ‘ये जो देश है मेरा’ आदि शामिल हैं।