पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्सिंग संस्थानों का निरीक्षण नर्सिंग कर्मियों से ही कराने की मांग

नर्सिंग संस्थानों का निरीक्षण नर्सिंग कर्मियों से ही कराने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों के निरीक्षण में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के स्थान पर नर्सिंग कर्मियों से कराने की मांग की है। मेडिकल, फार्मेसी, आयुर्वेद संस्थान के निरीक्षण भी उसी संकाय के विशेषज्ञ ही करते है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के नरेन्द्र सिंह शेखावत, प्यारेलाल चौधरी एवं श्याम सिंह का कहना है कि सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों से करवाने में काफी विलंब होता है। प्राइवेट फैडरेशन द्वारा निरीक्षणों पर कोर्ट से स्थगन आदेश मिल चुका है। जबकि इंडियन नर्सिंग काउंसिल((आईएनसी)) नई दिल्ली के नियमानुसार नर्सिंग कर्मियों द्वारा ही करवाया जाना निर्धारित है। प्राइवेट फिजियोथैरेपी, नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सोसायटी ऑफ जयपुर ने भी रिटायर्ड आईएएस व आरएएस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कार्य का विरोध किया है। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को नर्सिंग संस्थानों का निरीक्षण नर्सिंग कर्मियों (( एक एम.एससी नर्सिंग एवं दो बी.एससी नर्सिंग योग्यताधारी)) से ही कराने की मांग की है।