पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों के परिवारों का आज होगा सम्मान

शहीदों के परिवारों का आज होगा सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - भाजयुमो की ओर से गुरुवार को शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार सुबह 11 बजे अमर जवान ज्योति स्मारक पर सम्मान समारोह होगा। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और विधायक ओम बिड़ला ने यह जानकारी दी। बिड़ला ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत के नेतृत्व में राजस्थान के शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य शहीदों की शहादत को याद करना व उनके परिवारों को विशिष्ट सम्मान करना है। इस मौके पर शहीदों के 300 परिवार व वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शहीद भगत सिंह एवं वीर सावरकर के परिजन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजयुमो की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक ओम बिड़ला एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत के नेतृत्व में हुई।

इसमें युवा मोर्चा के महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश मंत्री अमरू विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजेश राजावत, महेन्द्र सिंह शेखावत, हिरेन मिश्रा, अरविंद पाल चौधरी, राजीव शर्मा व अन्य मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।