पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलेक्ट्रॉनिक दुकान से बैट्रियां चोरी

इलेक्ट्रॉनिक दुकान से बैट्रियां चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - गलता गेट इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोर 26 बैट्रियां चुराकर ले गए। इस संबंध में पीडि़त ने गलता गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी मोहम्मद शाहिद पप्पू की ईदगाह पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।
वे सोमवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए, लौटे तो ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। चोर दुकान में रखी 26 बैट्रियां चुराकर ले गए। इधर शास्त्री नगर के सुभाष कॉलोनी में रहने वाले निजामुदीन उस्मानी के मकान का ताला तोडकर बरामदे में खड़ी मोटर साइकिल और अलमारी से 12 हजार रु., घरेलू सामान चुराकर ले गए।