24 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
भास्कर न्यूज - जयपुर
नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बारहवीं बैठक गुरुवार को निगम मुख्यालय में रखी गई है।
मेयर ज्योति खंडेलवाल की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे निगम ईसी मीटिंग हॉल में बैठक होगी। बैठक की कार्यसूची में मुख्य रूप से जिन विषयों पर चर्चा होनी हैं। उसमें वर्ष 2014-15 के बजट साधारण सभा से अनुमोदन करवाए जाने, ठाठर आवासीय योजना
में लॉटरी से जिन 22 कर्मचारियों को भूखंड आवंटित किए गए
हैं, उनका समायोजन करने। सीवरेज फार्म सोढ़ाला में निगम कर्मचारियों को प्लॉट आवंटन, हरिबक्श कांवटिया राजकीय चिकित्सालय शास्त्रीनगर जयपुर
के विस्तार के लिए जमीन आवंटन, उगम पथ कॉलोनी का नाम परिवर्तन कर ‘पदम श्री’ नारायण सिंह
भाटी पथ रखने, राजस्थान नगर पालिका सफाई कर्मचारी भर्ती नियम 2012 के नियम 16 के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश स्वीकृति किए जाने के प्रस्ताव पर विचार, विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति समेत कुल 24 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।