- Hindi News
- ट्रैफिक पुलिस ने माना : जाम से राहत के लिए खुले रेलवे फाटक
ट्रैफिक पुलिस ने माना : जाम से राहत के लिए खुले रेलवे फाटक
भास्कर न्यूज - जयपुर
झोटवाड़ा पुलिया पर ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान को लेकर डीसीपी ट्रैफिक लवली कटियार के निर्देश पर बुधवार को एसीपी ट्रैफिक पश्चिम जागीर सिंह व ट्रैफिक इंस्पेक्टर महमूद खान ने पुलिया के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों ने निरीक्षण करने के बाद कहा कि हल्के वाहनों के लिए रेलवे फाटक खोलने पर झोटवाड़ा पुलिया पर होने वाले ट्रैफिक जाम में राहत मिल सकती है। उन्होंनें लता सिनेमा के पास सर्किल, पुलिया के नीचे की दोनों स्लिप लाइन रोड, फाटक खुलने के स्थान व वाहनों के निकासी की जगह का अवलोकन करने के साथ ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन और खातीपुरा पुलिया के नीचे की स्थित का भी जायजा लिया।