पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ५ जोनों में लगा प्रशासन शहरों के संग शिविर

५ जोनों में लगा प्रशासन शहरों के संग शिविर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - नगर निगम की ओर से ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पांच जोन कार्यालयों में शिविर लगाए गए। सीईओ जगरूपसिंह यादव ने बताया कि शिविर में विद्याधर नगर जोन में 18 पुराने पट्टों के संबंधी जरूरी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। इसके अलावा सिविल लाइन जोन में कच्ची बस्ती के पट्टे का एक, सांगानेर जोन में स्टेट ग्रांट के 3 आवेदन तथा नाम हस्तांतरण का एक प्रकरण आया। इधर, हवामहल जोन पश्चिम में स्टेट ग्रांट के पट्टे का 1 एवं भवन निर्माण अनुमति के 3 आवेदन आए। जबकि हवामहल जोन पूर्व में नगरीय विकास कर एवं गृह कर के पेटे 80,800 रुपए जमा करवाए गए हैं।