पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम की भंडारण शाखा से लाखों का सामान खुर्दबुर्द, प्रभारी के खिलाफ केस

डिस्कॉम की भंडारण शाखा से लाखों का सामान खुर्दबुर्द, प्रभारी के खिलाफ केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - जयपुर डिस्कॉम के मालवीय नगर एईएन दफ्तर की भंडारण शाखा से लाखों रुपए का बिजली का सामान खुर्दबुर्द करने के आरोपी अनिल चौधरी के खिलाफ सहायक अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच दिनेश कर रहे हैं। एईएन सुनील कुमार बंसल ने रिपोर्ट दी है कि ऑडिट में गड़बड़ी का पता चला। शाखा प्रभारी चौधरी की भूमिका संदिग्ध थी। उन्हें सामान की जानकारी देने के लिए कई बार नोटिस दिए, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।