बालिका से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
नगर संवाददात - जयपुर
आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में इन्द्रजीत ((50)) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
आरोपी राजा पार्क में गुरु नानक पुरा में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। उसके परिजन घर के बाहर गए हुए थे और मौका देखकर मकान मालिक की सात साल की बेटी को कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। कुछ देर बाद बालिका ने अपनी मां को बताया और थाने पहुंचकर रिपोर्ट
दर्ज कराई।