पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद
जयपुर - पत्नी की गला दबाकर हत्या के अभियुक्त राम मनोहर को महानगर की एडीजे कोर्ट ((18)) ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। डालचंद ने 30 मई 2011 को जवाहर सर्किल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी ज्योति की शादी आठ साल पहले राम मनोहर के साथ हुई थी। तभी से ससुराल वाले दहेज के लिए ज्योति को प्रताडि़त करने लगे। उसका22 मई की रात फोन आया कि ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। अगले दिन वे 23 मई को ज्योति के घर गए तो वहां ताला मिला। उसे पता चला कि ससुराल वाले घर छोड़कर चले गए और ज्योति को भी ले गए। उसी दिन ज्योति की दोनों बेटियों को कोई उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया। उसे संदेह है कि उन्होंने ज्योति की हत्या कर दी है। पुलिस ने बगरू के पास से गड्ढे से एक महिला का शव बरामद किया। परिजनों के साथ डीएनए टेस्ट करवाने से पता चला कि शव ज्योति का ही था। पुलिस ने राम मनोहर को गिरफ्तार कर चालान पेश किया।