पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुशवाह समेत ५ विधायक नहीं पहुंचे शपथ लेने

कुशवाह समेत ५ विधायक नहीं पहुंचे शपथ लेने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
14वीं विधानसभा में पहले सत्र के दूसरे दिन 51 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे धौलपुर से बसपा विधायक बी.एल. कुशवाह को बुधवार को भी पुलिस विधानसभा के बाहर तलाशती रही। कुशवाह समेत 5 विधायक शपथ लेने नहीं पहुंचे। विधानसभा में बुधवार को पहले उन नामों को पुकारा गया, जो सोमवार को शपथ नहीं लेने पहुंचे। इसके बाद शेष विधायकों को बुलाया गया। बामनवास विधायक की तबीयत खराब होने के कारण वे दूसरे दिन भी सदन में नहीं पहुंचे। इनके अलावा विधायक भंवरलाल ((सरदारशहर)), विश्वेंद्र सिंह ((डीग-कुम्हेर)) और रणधीर सिंह भिंडर ((वल्लभनगर)) भी शपथ लेने नहीं पहुंचे।


प्रद्युम्न सिंह को राज्यपाल ने ही शपथ दिला दी थी। ऐसे में अब तक 195 विधायकों ने शपथ ग्रहण कर ली है।
शपथ नहीं ली तो 60 दिन बाद नामांकन रद्द

विधानसभा सचिवालय के अनुसार यदि कोई सदस्य विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन से 60 दिन तक शपथ नहीं लेता है तो उसका नामांकन रद्द हो सकता है। नियम के अनुसार ऐसे सदस्य के निर्वाचन रद्द करने संबंधी सत्र के दौरान यदि कोई विधायक प्रस्ताव लाता है तो स्पीकर के माध्यम से इसकी जानकारी चुनाव आयुक्त को भेजी जाती है। इस जानकारी के बाद चुनाव आयोग उसके निर्वाचन को रद्द कर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।