- Hindi News
- यूनिवर्सिटी कैंपस में पचास सीसीटीवी कैमरों की मंजूरी
यूनिवर्सिटी कैंपस में पचास सीसीटीवी कैमरों की मंजूरी
जयपुर - राजस्थान यूनिवर्सिटी के कैंपस में 50 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद वित्त विभाग को लागत तय करने का निर्देश दिया गया है। यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं व स्टाफ के कुछ सदस्य पिछले ५ साल से कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे। फिलहाल ये कैमरे प्रशासनिक भवन, उसके बाहर, गल्र्स व बॉयज हॉस्टल के गेट, विज्ञान भवन सहित प्रमुख विभागों में लगेंगे। इसकी पुष्टि करते हुए कुलसचिव ने बताया कि लागत तय करने की प्रक्रिया विचाराधीन है। हालांकि अनुमानित बजट 20 से 25 लाख रु. के बीच रहेगा। काम अलग-अलग चरणों में होना है। सब ठीक रहा तो अगली बार संघटक कॉलेजों को शामिल करेंगे।