- Hindi News
- प्रमुख सचिव की बैठक में वादा कर भूल गए परिवहन अधिकारी
प्रमुख सचिव की बैठक में वादा कर भूल गए परिवहन अधिकारी
जयपुर - आमेर महल में प्रदूषण खत्म करने को लेकर परिवहन अधिकारी संवेदनहीनता बरत रहे हैं। गौरतलब है कि महल में प्रदूषण कर रही जीपों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय ३१ दिसंबर को प्रमुख शासन सचिव कला एवं संस्कृति किरण सोनी गुप्ता की बैठक में हुआ था। बैठक में एआरटीओ अनिल जैन ने 14 जनवरी के बाद अभियान चलाने को कहा था। लेकिन अभी तक तैयारी नहीं हुई है। 31 दिसंबर की बैठक में सामने आया कि आमेर महल में कई अनफिट जीपें चल रही थीं। इन्हें लेकर निर्णय हुआ कि जीपों के पेपर, फिटनेस, परमिट व पॉल्युशन व अन्य आवश्यक कागजात 14 जनवरी तक पूरे करने होंगे। हालांकि अब एडीटीओ अनिल जैन का कहना है कि मैं मीटिंग में जरूर था, लेकिन आमेर थाना साउथ में आता है। इस बारे में साउथ डीटीओ की ओर से अभियान चला दिया गया होगा? मैंने डीटीओ को अवगत करा दिया था।