पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2250 करोड़ में फिर होंगे टेंडर

2250 करोड़ में फिर होंगे टेंडर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
पिछली सरकार द्वारा अंतिम दिनों में किए पेयजल, सीवरेज और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े 2400 करोड़ रुपए के टेंडर नई सरकार के आते ही गुपचुप निरस्त कर दिए गए थे। अब उनकी 2250 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार या एक-दो दिन में नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएंगे। पिछली सरकार के समय बीएसआर रेट से 40 फीसदी अधिक दर पर टेंडर जारी कर दिए थे। इस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। नई सरकार में फाइल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास गई थी। उसी दिन 22 दिसंबर को ही गुपचुप पिछले टेंडर निरस्त कर दिए गए थे।
जयपुर सहित प्रदेश के 19 शहरों में सीवरेज और पेयजल के 37 प्रोजेक्ट्स के टेंडर पिछली सरकार के समय 2400 करोड़ रुपए में जारी किए गए थे। नई सरकार में नगरीय विकास विभाग ने निर्णय किया कि मुख्यमंत्री से निर्देश लेकर नई टेंडर प्रक्रिया के तहत ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे। इससे टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी, लेकिन एक दो दिन में जारी किए जा रहे नए टेंडर को भी ग्लोबल नहीं बनाया गया है।