- Hindi News
- कार्गो कंपनी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानी, जवाहरात के पार्सल लूट ले गए
कार्गो कंपनी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानी, जवाहरात के पार्सल लूट ले गए
भास्कर न्यूज - जयपुर
गोपालजी के रास्ते में स्थित पिंक अपार्टमेंट में बुधवार देर रात को स्कूटी सवार दो बदमाश भारत कार्गो कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर हीरे-जेवरात से भरे पांच पार्सल ले गए। बदमाश स्कूटी से भागे तो कर्मचारी ने आरोपियों का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर बदमाशों के हाथ से पिस्तौल और एक पार्सल गिर गया। पीडि़त कर्मचारी भोलाराम ने पुलिस और मालिक को घटना की जानकारी दी। माणक चौक पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर नाकाबंदी कराई। पिस्तौल जब्त की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पार्सल दिल्ली, मुंबई व बाहरी राज्यों में भेजे जाने थे।
गंगामाता की गली के पिंक हाउस में संजय सोमानी का भारत कार्गो का ऑफिस है। बुधवार रात 8:30 बजे के दो कर्मचारी झारखंड निवासी भोलाराम व बारां निवासी बंटी काम कर रहा था। स्कूटी सवार दो बदमाश आए। इनमें से एक ने बंटी के सिर पर हथौड़ा और दूसरे ने भोलाराम की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। बदमाशों ने बंटी व भोलाराम से गल्ले की चाबी छीन ली और 60 हजार रुपए और वहां पर पड़े ज्वैलरी छह पार्सल उठा लिए। बदमाश स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगे तो बंटी और भोलाराम ने पीछा किया। गली के नुक्कड़ पर बदमाशों के हाथ एक पार्सल और पिस्तौल गिर गई। गली में ही पान की दुकान से जा टकराए। वहां पर भी लोगों को पिस्तौल दिखाकर भाग गए।
पीडि़त कर्मचारी।
गंगामाता गली में लगे थे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस आरोपियों के फुटेज देख रही है