- Hindi News
- जेडीए जोन पांच के उपायुक्त पर 15 हजार रुपए का जुर्माना
जेडीए जोन पांच के उपायुक्त पर 15 हजार रुपए का जुर्माना
जयपुर - राज्य सूचना आयोग ने समय पर सूचना नहीं देने की शिकायत के बाद जेडीए के जोन-5 के उपायुक्त पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। गोविंद विहार गुर्जर की थड़ी निवासी जगदीश प्रसाद चौधरी ने बताया कि उन्होंने 12 नवंबर 2011 को सूचना के अधिकार के तहत जोन-5 के तत्कालीन उपायुक्त से अमानीशाह नाले के कुछ खसरा संख्या और अन्य जानकारी चाही थी, लेकिन बार बार अपील करने के बावजूद जेडीए के जोन-5 के उपायुक्त ने पूरी जानकारी नहीं दी। प्रथम अपील अधिकारी से लेकर द्वितीय अपील अधिकारी के समक्ष शिकायत पर भी दो साल में जोन उपायुक्त स्वयं सूचना आयोग के अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस पर मुख्य सूचना आयुक्त टी श्रीनिवासन ने उपायुक्त को कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही का दोषी मानते हुए उन पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।