राष्ट्रपति करेंगे अशोक जैन को सम्मानित
जयपुर - विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। निर्वाचन आयोग के महानिदेशक अक्षय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी।