कार्य सलाहकार सहित तीन समितियों का गठन
जयपुर - राज्य विधानसभा की तीन समितियों का गठन कर दिया गया है। इनकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को होने की संभावना है। इनमें कार्य सलाहकार समिति, नियम समिति और गृह समिति का गठन शामिल है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक समिति में अध्यक्ष के अलावा 12 से 14 सदस्यों को शामिल किया गया है। अब कार्य सलाहकार समिति तय करेगी कि विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान क्या-क्या बिजनेस लिया जाएगा और यह कार्यवाही कितने दिन चलेगी।
डूडी के चयन का पत्र सौंपा
जयपुर - प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने रामेश्वर डूडी को विधायक दल के नेता चुने जाने संबंधी पत्र बुधवार को विधानसभा सचिव को भेज दिया है।