- Hindi News
- वेडिंग फेब्रिक्स में आया मॉडर्न डिजिटल कॉन्सेप्ट
वेडिंग फेब्रिक्स में आया मॉडर्न डिजिटल कॉन्सेप्ट
सिटी रिपोर्टर जयपुर
वेडिंग और लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन में लहंगों और साडिय़ों के ब्राइडल कॉन्सेप्ट में इनोवेशन को दर्शाते हुए कलेक्शंस डिसप्ले किए गए। अनारकली से लेकर जेकेट लुक के लहंगे एग्जीबिशन में नजर आए। एसएमएस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस तीन दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन लगन मंडप की ओर से किया गया।
विंटेज साड़ीज कलेक्शन में पारंपरिक वेडिंग साड़ी को ओल्ड लुक देकर एग्जीबिट किया गया। इस कॉन्सेप्ट के अंतर्गत जॉरजट फेब्रिक में बनी साड़ी दिखाई गई, जिसे रिंकल्ड लुक देकर मोती और वायर वर्क से सजाया गया है। इस साड़ी को फॉन ब्राउन कलर दिया गया, जो काफी ट्रेंडी है। इसके अलावा हैवी वर्क की कलियों के खूबसूरत लहंगे खास ब्राइडल सीजन के लिए बनाए गए हैं। इनकी कीमत डेढ़ लाख रखी गई है। इस बुटीक के कलेक्शन को ‘छूमंतर’ नाम दिया गया, जो फेयरीलैंड की जादुई दुनिया को दिखाता है।
डिजिटल लिनिन लहंगा - ज्यादातर लिनिन गर्मियों का फेब्रिक माना जाता है पर पारंपरिक लहंगे का कंटम्परेरी कॉन्सेप्ट खास इस एग्जीबिशन में देखने को मिला। लहंगे को चार चांद लगा रहा था इस पर हुआ डिजिटल प्रिंट, जिसे ब्राइट पीले और हरे रंग में बनाया गया है। इस पर फ्लोरल कॉन्सेप्ट का डिजिटल प्रिंट किया गया और गहरे हरे रंग के राउंड नेक $फुल स्लीव्ज के ब्लाउज के साथ पेश किया गया है।
पोंचू लुक सूट - इसके अंतर्गत कट वर्क का ब्लाउज लुक में पीच कलर जैकेट है जो एक पोंचू लुक देती है। इसको नेट के स्ट्रेट कट सूट पर सजाया गया है। इस सूट की जैकेट को मल्टी पर्पज बनाया गया है ताकि वो किसी भी दूसरे आउटफिट पर आसानी से डाली जा सकती है। इसके अलावा वैल्वेट फेब्रिक के ईवनिंग गाउंस स्टोल्स ड्रैस मटीरियल आदि में काफी स्टॉल्स पर देखने को मिला।