ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जयपुर के बाबू लाल गुर्जर का ‘वल्र्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2014’ के लिए सलेक्शन हुआ है। इनका चयन राजस्थान से जूनियर कैटेगरी में 53 किलोग्राम वजन वर्ग में किया गया है। वे 25 से 28 जनवरी तक थाइलैंड में होने वाली वल्र्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंटरनेशनल ताइक्वांडो काउंसिल की ओर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतियोगी भाग लेंगे। बाबूलाल सीकर रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में दसवीं क्लास के स्टूडेंट हैं।