- Hindi News
- सामूहिक अवकाश पर रहे नर्सेज, इलाज प्रभावित
सामूहिक अवकाश पर रहे नर्सेज, इलाज प्रभावित
जयपुर - एनआरएचएम संविदा नर्सेज नियमित करने की मांग को लेकर गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। विशेषकर गांवों उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण, जननी शिशु सुरक्षा योजना व डॉट्स कार्यक्रम प्रभावित रहे। हालांकि चिकित्सा विभाग का दावा है कि वैकल्पिक व्यवस्थाओं से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष देवाराम चौधरी ने बताया कि जयपुर समेत अन्य जिलों कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री एवं प्रमुख सचिव को नियमित नियुक्ति देने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
चौधरी का कहना है कि वर्ष 2007 से निरंतर काम करने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिर से आचार संहिता का डर सताने लगा है।