पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम में तोडफ़ोड़, बदमाश कैमरे में कैद

एटीएम में तोडफ़ोड़, बदमाश कैमरे में कैद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
अजमेर रोड पर करणी पैलेस के निकट बुधवार रात को बदमाशों ने एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया। एटीएम में तीन लाख रुपए से ज्यादा की नकदी थी। पुलिस ने एमपीएचएसआईएस कंपनी के एरिया मैनेजर मनीष पांडे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हंै, लेकिन उनमें उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे। बदमाशों ने सफेद रंग की चद्दर ओढ़ रखी थी।
थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि रात तीन बजे के लगभग दो-तीन बदमाश एसबीआई के इस एटीएम में घुस गए और नकदी निकालने का प्रयास किया। उन्होंने लॉकर, एसएनजी लॉक, कैमरा व एटीएम मॉनिटर तोड़ दिया। तोडफ़ोड़ की आवाज सुनकर एटीएम के निकट एक कमरे में सो रहा युवक जाग गया। उसने कमरे का गेट खोला। बदमाश गेट खुलने की आवाज सुनकर वहां से भाग गए। युवक ने इसकी सूचना
पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक अधिकारियों को जानकारी दी।



अजमेर रोड पर करणी पैलेस के पास वारदात, बच गए त्र 3 लाख