- Hindi News
- महिलाओं ने दिए हुनर को पंखभास्कर विमन क्लब टैलेंट शो ‘डांसिंग स्टार की खोज’ के सैकंड राउंड का आयो
महिलाओं ने दिए हुनर को पंखभास्कर विमन क्लब टैलेंट शो ‘डांसिंग स्टार की खोज’ के सैकंड राउंड का आयोजन गुरुवार को हुआ
सिटी रिपोर्टर जयपुर
प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल जाए तो भला पीछे क्यों हटा जाए? इसी हौसले के साथ महिलाओं ने डांस की विभिन्न स्टाइल पेश कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। भास्कर विमन क्लब की मेंबर्स के लिए दैनिक भास्कर की ओर से ‘डांसिंग स्टार की खोज’ का सैकंड राउंड गुरुवार को रखा गया। बस्कर डांस इंस्टीट्यूट के सहयोग से होने वाले इस शो का आयोजन भास्कर कार्यालय में किया गया। शो के जजेज बस्कर डांस इंस्टीट्यूट के बृजेश सक्सेना और किशन सिंह गजावत थे। सैकंड राउंड में प्रतिभागियों का डांस में ताल और लय के साथ कॉस्ट्यूम स्टाइल भी परखा गया। गौरतलब है कि महिलाओं के डांस टैलेंट को एक मंच देने के उद्देश्य से ‘डांसिंग स्टार की खोज’ टैलेंट शो की शुरुआत की गई। इसमें ऑडिशन लेवल पर लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। इनमें से सैकंड राउंड यानी सेमीफाइनल राउंड के लिए 40 प्रतिभागियों को चुना गया, जिन्होंने गुरुवार को हुए सेमीफाइनल में प्रस्तुतियां दीं।
जरा हट के
घूंघट में चांद
हवा हवाई
जीतना है जहां
शो में जहां प्रोफेशनल्स ने अपना बेस्ट दिया, वहीं हाउसवाइव्स ने बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी। शो में भाग ले रही हेमलता का कहना था - डांस को मैं अपने जीवन की तरह लेती हूं। शादी के बाद एक लंबे अंतराल बाद मैंने इस मंच पर डांस किया है। इससे मेरे आत्मविश्वास को और ऊर्जा मिली है। वहीं प्रीति कुमार का कहना था- मेरी बेटी ने मुझे इंस्पायर किया कि मैं अपने डांस टैलेंट को इस मंच पर दिखाऊं।
रिजल्ट की घोषणा जल्द ही
फरवरी के अंत में आयोजित होने वाले ग्रांड फिनाले के लिए चुने जाने वाले प्रतिभागियों की घोषणा जल्द ही न्यूज और टेलीफोन पर दे दी जाएगी। ग्रांड फिनाले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए चयनित हुए प्रतिभागियों को बस्कर्स डांस इंस्टीट्यूट की ओर से वर्कशॉप ली जाएगी। इसमें ड्रेसअप और प्रोफेशनल डांस की ट्रेनिंग दी जाएगी।
मयूरी अंदाज
सेमीक्लासिकल कैटेगरी में कथक प्रस्तुत करती पार्टिसिपेंट।