पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार पर रोक के लिए हो सशक्त लोकायुक्त : जैनजयपुर ! भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए राजस्थान में

भ्रष्टाचार पर रोक के लिए हो सशक्त लोकायुक्त : जैनजयपुर-!-भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए राजस्थान में सशक्त लोकायुक्त बनाने की मांग उठी है। वर्तमान में राज्य में जो लोकायुक्त कानून है, उसमें 40...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर

भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए राजस्थान में सशक्त लोकायुक्त बनाने की मांग उठी है। वर्तमान में राज्य में जो लोकायुक्त कानून है, उसमें 40 साल में एक भी मामले में सजा नहीं हुई है। राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पानाचंद जैन ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में 1973 से लोकायुक्त है। लेकिन अधिकार नहीं होने से आज तक किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में सजा नहीं हो पाई है। इसकी जगह नया सशक्त लोकायुक्त विधेयक लाने की जरूरत है। लोकायुक्त के पास जांच व सजा के अधिकार के साथ साथ सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त स्वतंत्र पुलिस होनी चाहिए। नए लोकायुक्त में जिस भी सदस्य की नियुक्ति हो, उसके पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। इन सदस्यों की नियुक्ति के लिए एक सर्च कमेटी बनाई जाए। एक लोकपाल पूरे राज्य को नहीं संभाल सकता। ऐसे में इसमें कई बैंच बनाने की व्यवस्था रहे। हर मामले की सुनवाई के लिए टाइम लाइन तय हो। जैन ने कहा कि इस लोकायुक्त को भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का भी अधिकार होना चाहिए। प्रयास संस्था के संचालक सेवानिवृत्त कमांडर यशवंत प्रकाश शर्मा ने कहा कि सशक्त लोकायुक्त के लिए कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है, ताकि इसका प्रारूप तैयार किया जा सके। इस दौरान पूर्व न्यायाधीश जीएस होरा, सामाजिक कार्यकर्ता पीएन मेंदोला भी मौजूद थे।