- Hindi News
- शादी का कार्ड नहीं देने पर एयरगन दिखाकर भागे
शादी का कार्ड नहीं देने पर एयरगन दिखाकर भागे
जयपुर - भाई की शादी का कार्ड नहीं देने से नाराज एक युवक ने अपने साथी से बुधवार देर रात सीकर रोड पर एक मैरिज गार्डन के बाहर झगड़ा कर लिया। इसके बाद एयरगन दिखाकर बोलेरो से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी विकास चौधरी को अंबाबाड़ी कट के समीप पकड़ लिया और एयरगन बरामद कर ली। पुलिस ने तीन अन्य युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक राजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि अमरसर, सीकर निवासी गिरफ्तार आरोपी आशीष शर्मा, थोई, सीकर निवासी विकास चौधरी, गुलाबबाड़ी, अमरसर निवासी गोविंद चौधरी व जमनापुरी, मुरलीपुरा निवासी जयसिंह हैं। पूछताछ में सामने आया कि आशीष के दोस्त के भाई की शादी थी। आशीष का दोस्त विकास का भी परिचित था। दोस्त ने आशीष को तो कार्ड दिया, विकास को नहीं दिया। इससे विकास नाराज हो गया। वह रात को तीन साथियों के मैरिज गार्डन पहुंचा और दोस्त से झगड़ाकर एयरगन निकाल ली।
को बाहर बुलाया। वहां बोलेरो में उसे बिठाकर कार्ड नहीं देने पर एतराज जताया। कहासुनी के बाद हाथापाई भी की। इसके बाद वह बोलेरो लेकर चला गया।
इसी दौरान पीडि़त युवक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक बोलेरो में सवार लड़के उसे एयरगन दिखाकर भागे हैं। बोलेरो के नंबरों के आधार पर नाकाबंदी कराई गई। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, एएसआई कैलाशचंद्र समेत थाने की जीप व पीसीआर वैन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी कराई। रात 11:30 बजे बोलेरो को चौमूं पुलिया की तरफ से अंबाबाड़ी कट के सामने आते देखकर पुलिस ने एक निजी अस्पताल के सामने रुकवा लिया। तलाशी लेने पर विकास से एयरगन बरामद की। इसके बाद उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उन्हें पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दी।