पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर से पीतल की मूर्ति और चांदी के छत्र चोरी

मंदिर से पीतल की मूर्ति और चांदी के छत्र चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - विद्याधर नगर सेक्टर-3 में शिव मंदिर से बदमाश चांदी के तीन छत्र और एक पीतल की मूर्ति ले गए। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पुजारी रमेशचंद बुधवार सुबह मंदिर आए तो ताला टूटा था। पीतल की एक मूर्ति और चांदी के 3 छत्र गायब मिले और दानपेटी का ताला टूटा हुआ था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।