पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए जब्त

12 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए जब्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - दिल्ली बाईपास रोड पर गणेश नगर में जुआ खेल रहे 12 युवकों को गलता गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे एक लाख 50 हजार 6 सौ रुपए बरामद किए। पुलिस को मीणा पेट्रोल पंप के पीछे मकान में जुआ खेलने की सूचना मिली थी।

उपनिरीक्षक जगदीश रॉय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश मीणा ((28)), जुगल ((23)), पवन कुमार ((23)), धनराज ((24)), गौरव सांखला ((19)), दयाल राजोरिया ((32)), बाबूलाल गुर्जर ((30)), मो. मेहराज ((31)), मोहन चावला ((34)), दिलावर सिंह ((21)), ईश्वरलाल सावरिया ((30)), अमीन मोहम्मद ((40)) हैं। बुधवार देर रात को थानाप्रभारी हेमराज चौधरी को मीणा पेट्रोल पंप के पीछे गणेश नगर बस्ती के एक मकान में 25-30 लाख रुपए का जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि जुआ ईश्वरलाल सावरिया के मकान में चल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी। तब पहली मंजिल पर बने दो कमरों में सभी आरोपी जुआ खेलते मिले। उनके पास करीब एक लाख 50 हजार 6 सौ रुपए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।