वार्षिकोत्सव आयोजित
सिटी रिपोर्टर जयपुर
रामगढ़ मोड़ स्थित सरस्वती विद्यापीठ सीनियर सैकंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया गया। स्कूल डायरेक्टर राजेश भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलवेली माधुरी शरण महाराज, विधायक सुरेंद्र पारीक, सुमन शर्मा और विमल अग्रवाल थे।