मांग घटने से मूंग व उड़द दाल सस्ती
वाणिज्य संवाददाता - जयपुर
ऊंचे भावों पर उपभोक्ता मांग घटने से स्थानीय थोक मंडियों में गुरुवार को मूंग व उड़द दाल में 150 से 200 रुपए प्रति क्विंटल निकल गए। थोक में मूंग मोगर 82 से 85 रुपए तथा उड़द मोगर 60 से 65 रुपए प्रति किलो पर आ थमा। मिल डिलीवरी मूंग 200 रुपए सस्ता होकर 7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इसी प्रकार मुंबई पोर्ट पर उड़द 100 रुपए की गिरावट के साथ 4200 रुपए बिका। चना दाल में कोई उल्लेखनीय फेरबदल नहीं हुआ।
आटा मिलों की कमजोर लिवाली से मिल डिलीवरी दड़ा गेहूं 10 रुपए नीचे आकर 1780 रुपए प्रति क्विंटल बिका। थोक भाव:- दलहन मिल डिलीवरी: मूंग 7000, चौला 3400, चना 2900, उड़द जयपुर 4400 रुपए। दालें: मूंग मोगर 8200 से 8500, मूंग छिलका 7200 से 7800, उड़द मोगर 6000 से 6500, उड़द छिलका 5000 से 5500, चना दाल मीडियम 3350, चना दाल बोल्ड 3550, चौला मोगर 4600, अरहर दाल 5200 से 6000, मलका मसूर 5300 रुपए। अनाज: गेहूं दड़ा 1675, गेहूं ((3765)) 1675 से 1750, गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी 1780, गेहूं फार्मी 2200 से 2300 रुपए।
, बाजरा 1240, चक्की आटा: ज्योति भोग 990, सारथी 1010 रुपए। एगमार्क नमस्कार आटा 1015 रुपए प्रति 50 किलो।