पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों के परिजनों का सम्मान

शहीदों के परिजनों का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भाजयुमो ने अमर जवान ज्योति पर गुरुवार को शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। समारोह में 2 परमवीर चक्र विजेता, 13 कारगिल शहीद परिवार तथा भारत पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में शहीद हुए लोगों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 19 जिलों से आए शहीद परिवारों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र अभयसिंह संधु रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र यादव ने की। सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान भाजयुमो के प्रभारी विधायक ओम बिरला, भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह एवं भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत रहे। नेताजी की जयंती पर पीसीसी मुख्यालय सहित शहरभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।