पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर रीडर्स च्वॉइस अवॉर्ड

दैनिक भास्कर रीडर्स च्वॉइस अवॉर्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
आज की व्यस्त जिंदगी में लोगों को सुकून भरे लम्हे और लजीज भोजन उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं पिंकसिटी के रेस्टोरेंट्स, होटल्स, लाउंज और पार्टी प्लेसेज। दैनिक भास्कर ने इस इंडस्ट्री और इनकी सेवाएं प्राप्त करने वालों को जोडऩे व उनकी पसंद जानने के लिए एक सशक्त माध्यम की भूमिका अदा करते हुए पहल की। इनमें होटल, फास्टफूड रेस्टोरेंट्स, फास्ट कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट्स, कैजुअल डाइनिंग, कैफे, कैफेटेरिया, बिस्ट्रोज, बेकरी आदि शामिल हैं। रीडर्स च्वॉइस अवॉर्ड 2013 के लिए क्षीर प्रस्तुति दैनिक भास्कर रीडर्स च्वॉइस अवॉड्र्स शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। इसके लिए 20 जनवरी को दैनिक भास्कर में फॉर्म प्रकाशित किया गया और वोटिंग प्रक्रिया आरंभ हुई।
इस फॉर्म में रीडर्स से उनके सुझाव भी आमंत्रित हैं। सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले रेस्टोरेंट्स/ होटल/ पार्टी प्लेसेज पाएंगे- जयपुर के मोस्ट पॉपुलर होने का खिताब। इसी कड़ी में गुरुवार को फॉर्म जमा करवाने वाले सभी रीडर्स में अंतिम दिन भारी उत्साह देखने को मिला। लकी ड्रा से रीडर्स को क्षीर मिल्क की ओर से ट्रेटा पैक मिल्क और मिल्क केक दिया गया। इसी प्रकार एमएस फैशंस की ओर से गिफ्ट वाउचर भी दिए गए।