खिलाडिय़ों का टोटा, टीम ने छोड़ा मैदान
खेल संवाददाता - जयपुर
स्टार खिलाडिय़ों के कारण आबाद रहने वाले जयपुर पोलो सत्र में गुरुवार को खिलाडिय़ों का टोटा पड़ गया, जिसके कारण हैदराबाद चौगान की टीम मैच में ही नहीं उतरी। देश के नामी खिलाड़ी बशीर अली की इस टीम का कैवेलरी मैदान पर सहारा वॉरियर्स से मैच होना था। सहारा को बाद में वॉक ओवर मिल गया। दरअसल टीम के प्रमुख खिलाड़ी व बशीर के भाई हम्जा पीठ दर्द से परेशान हैं।
उनके स्थान पर बुधवार को समीर चौधरी को मैच में उतारा गया था, लेकिन समीर घोड़े से गिर पड़े, इस कारण गुरुवार को मैच खेलने से मना कर दिया। अब आयोजकों के पास भी चार गोल हैंडीकैप का दूसरा खिलाड़ी नहीं है, जिसको हैदराबाद टीम से खिलाया जा सके। जयपुर पोलो सत्र में यह पहला मौका है, जब खिलाड़ी के अभाव में मैच नहीं हो सका। यदि अगले मैच के लिए भी टीम को कोई खिलाड़ी नहीं मिलता है, तो फिर टीम टूर्नामेंट से हट जाएगी। बशीर अली फिर दूसरी टीम से खेलेंगे।
जयपुर पोलो सत्र - सहारा को वॉकओवर दिया हैदराबाद
चौगान ने, खिलाड़ी नहीं होने से मैच नहीं खेला टीम ने