- Hindi News
- इधर, लो फ्लोर की चपेट में आने से गार्ड की मौत
इधर, लो-फ्लोर की चपेट में आने से गार्ड की मौत
जयपुर - सांगानेर पिंजरापोल गौशाला के पास सड़क पार करने के दौरान लो फ्लोर बस की चपेट में आने से एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमरगढ़ भीलवाड़ा निवासी सत्यनारायण बारेठ के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर तीन सेक्टर में किराये के मकान में रहने वाला सत्यनारायण तीन मूर्ति सर्किल के निकट सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।