पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा सरकार ने पलटे गहलोत के दो फैसले

वसुंधरा सरकार ने पलटे गहलोत के दो फैसले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गहलोत सरकार के दो फैसलों को बदल दिया गया। राज्य में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए राजस्थान मिशन ऑन लाइवलीहुड ((आरमोल)) का मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पुनर्गठन हुआ। गहलोत सरकार ने रोजगार दिलाने के लिए वर्ष 2004 में गठित आरमोल को समाप्त कर इसकी जगह राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन बनाया था। गहलोत सरकार ने पेड़ों की कटाई, छंगाई पर 25 हजार रु. का जुर्माना किया था। वन अधिनियम 1953 की धाराओं में संशोधन कर वसुंधरा मंत्रिमंडल ने इसे ५०० रु. कर दिया है।