- Hindi News
- जेवर के पार्सल छीनने वालों का सुराग नहीं
जेवर के पार्सल छीनने वालों का सुराग नहीं
जयपुर - माणक चौक इलाके में कार्गो कंपनी के ऑफिस से हीरे-जवाहरात के पार्सल व नकदी लेकर भागे बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गंगा माता की गली, विद्याधरजी का रास्ता और त्रिपोलिया पर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
कैमरे में केवल आरोपियों की स्कूटी की लाइट दिख रही है। थाना प्रभारी विद्याप्रकाश ने बताया कि घटना के समय बिजली गुल हो गई थी। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के चेहरे नहीं आए। आरोपी गंगामाता की गली से निकलने के बाद विद्याधरजी के रास्ते में गए और फिर त्रिपोलिया बाजार से होकर रामनिवास बाग की ओर चले गए। पुलिस मोबाइल टॉवर की लोकेशन से भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाश भारत कार्गो कंपनी के दो कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर हीरे-जवाहरात से भरे पांच पार्सल व 60 हजार रुपए छीनकर ले गए थे। इस संबंध में माणक चौक थाने में पीडि़त कर्मचारी भोलाराम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।