पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिक टनल से रेलवे को फायदा : चौधरी

अधिक टनल से रेलवे को फायदा : चौधरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - रेलपथ इंजीनियर संस्थान की ओर से गुरुवार को बिडला ऑडिटोरियम में दो दिवसीय तकनीकी सेमीनार का उद्घाटन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने किया। चौधरी ने कहा कि अधिक से अधिक टनल बनना रेलवे के विकास के लिए जरूरी है। पहाड़ी इलाकों में यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टनल बेहद आवश्यक है। तकनीकी सेमीनार बाह्य स्रोतों से रेलपथ कार्यों का प्रबंधन और रेलवे सुरंगों का अभिकल्प, निर्माण और अनुरक्षण विषय पर आयोजित की गई थी। इससे पहले चौधरी ने सुभाष चंद बोस की जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। सेमिनार में रेलवे बोर्ड के सदस्य सुबोध जैन और उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आरसी अग्रवाल, सीपीआरओ तरुण जैन आदि ने संबोधित किया।