पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर सहित 21 शहरों में गैस कंपनी बदलने की सुविधा शुरू

जयपुर सहित 21 शहरों में गैस कंपनी बदलने की सुविधा शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलपीजी पोर्टेबिलिटी
भास्कर न्यूज - जयपुर
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने राज्य के 21 शहरों में गुरुवार को एलपीजी पोर्टेबिलिटी शुरू कर दी। अब किसी गैस एजेंसी की सेवाओं से परेशान उपभोक्ता गैस कंपनी या एजेंसी बदल सकेंगे। इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को वर्तमान गैस कंपनी की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। सुबह केवल जयपुर और जोधपुर जिलों के लिए ही पोर्टेबिलिटी के लिंक काम कर रहे थे। बाद में शाम सात बजे शेष स्थानों के लिंक भी शुरू हो गए।




ऑनलाइन ही कर सकेंगे आवेदन



उपभोक्ताओं को वर्तमान तेल कंपनी की वेबसाइट पर सबसे पहले लॉग इन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर ही दिए गए चेंज योर डिस्ट्रीब्यूटर लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसमें लॉग-इन करने के बाद क्लस्टर में शामिल सभी गैस एजेंसियां दिखाई देंगी। उपभोक्ता को उनमें से एक को सलेक्ट करना होगा।

द्बठ्ठस्रड्डठ्ठद्ग.ष्श.द्बठ्ठ ञ्चद्गड्ढद्धड्डह्म्ड्डह्लद्दड्डह्य.ष्शद्व ञ्चद्धश्चद्दड्डह्य.ष्शद्व

ये शहर शामिल

अजमेर, अलवर, बालोतरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चितौडग़ढ़, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर

काम ऐसे करेगी

इन शहरों के 205 गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को 118 क्लस्टरों में बांटा गया है। सामान्य रूप से तीनों ऑयल कंपनियों की एक-एक एजेंसी को मिला कर एक क्लस्टर बनाया गया है। उपभोक्ता अपने क्लस्टर में शामिल किसी भी गैस एजेंसी पर अपना कनेक्शन हस्तांतरित कर सकेंगे।