आज से दिखेगा रंगों का दिव्य प्रकाश
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जवाहर कला केंद्र की सुदर्शन कला दीर्घा में शुक्रवार से गुडग़ांव की चित्रकार नताशा भामरी चड्ढा की पेंटिंग प्रदर्शनी ‘औरा’- दिव्य प्रकाश का आयोजन किया जाएगा। शाम 4:30 बजे अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश श्रीवास्तव प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें कलाकार 34 पेंटिंग्स को डिसप्ले करेंगी। इनके जरिए गणेश, बुद्धा व कृष्ण की छवियों के साथ-साथ देशभक्तिपूर्ण कृतियां व टैक्सचर के कुछ अनूठे कार्यों को चित्रित किया है। एग्जीबिशन 28 जनवरी तक दर्शकों के लिए सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।