- Hindi News
- बेहतर मत प्रतिशत के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
बेहतर मत प्रतिशत के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
जयपुर - विधानसभा चुनावों में बेहतर मत प्रतिशत के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस के मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से प्रदेश में बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए कोटा, श्रीगंगानगर और जोधपुर को सम्मानित किया जाएगा। इन जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी भी सम्मानित होंगे।