गलत एफआईआर दर्ज कराने का आरोप
जयपुर - श्यामनगर थाना में कुछ दिन पहले अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को गलत बताते हुए डॉ. जेके मित्तल ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें अनावश्यक परेशान कर रहे हैं। मित्तल का कहना है कि उन्होंने दस साल पहले विनोद अग्रवाल से प्लॉट खरीदा था। उस पर बाउंड्री बना रखी थी। प्लॉट का पट्टा भी उनके नाम ही था। इसके बाद भी कुछ लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का नाम लेकर प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया और तोडफ़ोड़ की। इस संबंध में चिकित्सक ने थाने में परिवाद भी दिया था, लेकिन पुलिस आश्वासन के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है।
पीडि़त चिकित्सक मित्तल ने बताया कि करन सिंह व उसके साथी अपने दादा को स्वतंत्रता सेनानी बताते हंै और मेरे प्लाट को खुद की जमीन में होने की बात कहकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हंै। आरोपी करन सिंह 11 जनवरी को अपने साथियों के साथ श्यामनगर स्थित प्लाट पर आया और कब्जा करने का प्रयास किया। आरोपी ने तोडफ़ोड़ भी कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद का प्लाट बताकर श्यामनगर थाने में गलत एफआईआर दर्ज करा दी।