०० नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
सिटी रिपोर्टर जयपुर
गायत्री शक्ति पीठ वाटिका और इवनिंग प्लेयर्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रवींद्र मंच पर हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरजी समूह के आत्माराम गुप्ता थे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला सुरक्षा, समाज में बढ़ रही बुराइयों और मनुष्य के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालना एवं समाज में जागरूकता लाना था। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया और लघु नाट्य के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।