पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिमरनजीत और मनीष स्नूकर के फाइनल में

सिमरनजीत और मनीष स्नूकर के फाइनल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - जयपुर
सिमरनजीत व मनीष दुबे ने रोशनलाल नैयर स्मृति स्नूकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में सिमरनजीत ने रवींद्र के खिलाफ ७३-४४, ८६-२८, ४७-१० से आसान जीत हासिल की, वहीं मनीष व राहुल सुखरानी के बीच मुकाबला पांच फ्रेम तक चला। इस मैच में मनीष ने ३२-९२, ५२-२१, ३१-५३, ५४-१८, ७१-४२ से जीत हासिल की। फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।
सिन्हा को वेटरन क्रिकेट टीम की कप्तानी
आगरा में २५ से २७ जनवरी तक होने वाले सेंट्रल जोन वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए राजस्थान वेटरन टीम घोषित कर दी गई है। पूर्व रणजी खिलाड़ी अनिल सिन्हा को टीम की कमान सौंपी गई है। इसमें २५ जनवरी को होने वाले सेमीफाइनल में राजस्थान का सामना उप्र से होगा। इसी दिन विदर्भ व छत्तीसगढ़ में क्वार्टर फाइनल होगा। टीम : अनिल सिन्हा ((कप्तान)), देवेंद्र पाल सिंह, परमिंदर सिंह, मोहम्मद वासिद, प्रमोद यादव, अमर सिंह नेगी, दिलीप चावला, विकास पुरोहित, मोहम्मद रियाज, सुरेंद्र पाल सिंह, अरुण गर्ग, विवेक शर्मा तथा राजेश सुरोलिया।