- Hindi News
- इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल में सौरभ का सम्मान
इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल में सौरभ का सम्मान
सिटी रिपोर्टर जयपुर
इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल 2014 के तहत नेपाल के ‘नेहरू वानचुक सेंटर काठमांडू’ तथा भूटान के थिंपू में पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस आर्ट फेस्टिवल में भीलवाड़ा के कलाकार सौरभ भट्ट, मुंबई के मिंटू डेका, जयपुर की अंजली बावसे, दिल्ली की शिखा गुप्ता ने कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया। इसमें नेपाल एवं भूटान के कलाकारों के साथ सौरभ की कला को सम्मान तथा प्रोत्साहित किया गया। सौरभ की यह 64वीं एकल एवं सामूहिक कला प्रदर्शनी थी।