पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालने में सो रहे ५ माह के बच्चे का अपहरण!

पालने में सो रहे ५ माह के बच्चे का अपहरण!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - जयपुर
सहकार मार्ग पर होटल जयपुर पैलेस के सामने फुटपाथ पर पालने में सो रहा पांच माह का बच्चा गुरुवार दोपहर को अचानक लापता हो गया। बच्चे को गायब देखकर परिजनों ने करीब दो घंटे तक इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
थानाप्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से गुजरात का रहने वाला रामू यहां कचरा बीनता है और होटल के सामने फुटपाथ पर पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता है। दोपहर करीब 3 बजे उसकी पत्नी नर्मदा ने पांच माह के बेटे हितेश को कपड़े के पालने में लेटा रखा था। करीब दो मिनट के लिए वह बच्चे को अकेला छोड़कर पानी लेने गई। लौटकर आई तो बच्चा गायब मिला। घटना के वक्त उसके दूसरे बच्चे भी आसपास खेल रहे थे। इसकी सूचना पति रामू को दी। काफी तलाश करने पर भी बच्चे का पता नहीं चला।